Press note

                                                                  प्रैस-नोट

          जिला पुलिस बिलासपुर द्धारा दिनांक 21-06-2019 से 26-06-19 तक नशा विरोधी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें छात्रों तथा आम जनता को नशे के खिलाफ जागरुक किया जा रहा है । इस कड़ी में आज प्रातः 8:30 बजे बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 350 छात्र/छात्राओं की  नशा के खिलाफ जागरुकता रैली को कार्यालय उपायुक्त से उपायुक्त बिलासपुर श्री राजेश्वर गोयल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री अशोक कुमार (IPS) द्धारा हरी झन्डी दिखाकर रवाना किया गया । यह रैली बिलासपुर शहर के विभिन्न स्थानों से गुजरती हुई उपायुक्त कार्यालय में वापिस आकर समाप्त हुई । इस रैली में स्कूली बच्चों के अलावा जिला पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा नशे के खिलाफ अपनी आवाज को बुंलद किया । इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर (मुख्यालय) श्री संजय शर्मा भी उपस्थित थे । रैली में शामिल स्कूली बच्चों को जिला पुलिस बिलासपुर द्धारा कैप बांटी गई तथा  जल-पान का भी प्रबन्ध किया गया  ।

 

                                                                                                             -SD-

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

बिलासपुर जिला बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश